भाजपा नेता के फार्म हाऊस पर चला बुलडोजर, PWD की जमीन पर किया था कब्जा

bjp-leader-of-farm-house-p

138
0

कपूरथला : भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल का निवास स्थान, जो भुलत्थ-करतारपुर मुख्य सड़क पर और गांव पंडोरी अराईयां के नजदीक स्थित है और आज दोपहर को प्रशासन ने वहां हाईकोर्ट के आदेश पर JCB चला दी गई देखते ही देखते पूरा आवास ध्वस्त कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता का यह आवास PWD विभाग की जगह पर बनाया गया था और माननीय उच्च न्यायालय ने इस आवास को तोड़ने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेशानुसार आज A.D.C.  कपूरथला अमरप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने JCB चलाई। इसके बाद भाजपा नेता गोरा गिल ने अपने साथियों के साथ इसका विरोध किया, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेशों के आदेश पर की जा रही है।

विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ में भाजपा नेता गोरा गिल द्वारा गांव पंडोरी अराईयां में लोक निर्माण विभाग के अनाधिकृत निर्माण का मामला उठाया था। आवास को लेकर पिटीशन दर्ज कराई गई थी, जिसपर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने आवास को तोड़ने के आदेश दिए। SDM भुलत्थ संजीव शरमन, नेक चंद एक्सियन PWD कपूरथला के थाना प्रमुख भुलत्थ गोरव धीर और पुलिस बल भी मौजूद था।

मकान गिराए जाने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल ने सुखपाल सिंह खैहरा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज सुखपाल सिंह खैहरा के कलेजे में ठंड पड़ गई होगी। खैहरा को यह बात हजम नहीं हो रही थी कि एक साधारण घर के युवक ने उनके सामने चुनाव लड़ने की हिम्मत दिखाई है। इसलिए उन्होंने मेरे खिलाफ शिकायतें की। मेरी फार्म हाउस को पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बता कर कार्रवाई करवाई, जोकि धक्का है। प्रशासन की टीमों ने भी 100 फुट जगह न छोड़ने की बात को कही, लेकिन कहने के बावजूद मौके पर पैमाइश नहीं की। न ही हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी ही हमें दिखाई गई। गोरा गिल ने कहा कि कोई बात नहीं मेरा मकान गिरा दिया, फिर बना लेंगे।