Punjab Politics: ‘इंडिया’ को चैन, पंजाब कांग्रेस बेचैन; बाजवा व वड़िंग दिल्ली में डटे; बन रहे नए समीकरण

79
0

चंडीगढ़, इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) में आम आदमी पार्टी के शामिल होने से पंजाब कांग्रेस बेचैन है। राज्य में बदले राजनीतिक हालात को लेकर कांग्रेस हाईकमान से बातचीत करने के लिए पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा दिल्ली में डट गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के व्यस्त रहने और राहुल गांधी के केरल में होने के कारण शुक्रवार को उनसे वड़िंग व बाजवा की मुलाकात नहीं हो सकी।