Chandrayaan-3 Launch: चांद फतह करने निकला ‘बाहुबली’ चंद्रयान-3, अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहास

102
0

ISRO Chandrayaan 3 Launch Today Latest Updates: आज भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) लॉन्च किया गया. दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 लॉन्च हो गया. इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा (Sriharikota) स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया. चंद्रयान-3 मिशन सबसे अलग और खास है क्योंकि अब तक जितने भी देशों ने अपने यान चंद्रमा पर भेजे हैं उनकी लैंडिग उत्तरी ध्रुव पर हुई है जबकि चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला यान होगा. चंद्रयान-3 मिशन साल 2019 में किए गए चंद्रयान-2 मिशन का फॉलोअप मिशन है. इस मिशन में लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग और रोवर को सतह पर चलाकर देखा जाएगा, जिसके जरिए जानकारी जुटाई जाएगी..

चंद्रयान-3 क्यों जरूरी?

इसरो का चंद्रयान-3 मिशन चांद के अज्ञात स्थलों की जानकारी देगा. रासायनिक तत्व और पानी-मिट्टी की खोज करेगा. इसके अलावा चंद्रयान-3 चांद पर बहुमूल्य धातु का पता लगाएगा. चंद्रयान-3 की चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी. रोवर को चंद्रमा की सतह पर चलाना लक्ष्य है. चंद्रमा पर मौजूद तत्वों का वैज्ञानिक परीक्षण चंद्रयान-3 करेगा.