Punjab Politics: कांग्रेस की 31 मैंबरी PAC घोषित, जालंधर के MLA परगट सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

52
0

Punjab Politics: पंजाब में भाजपा द्वारा सुनील जाखड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद कांग्रेस में खासा हलचल मच गई है। कांग्रेस को डर है कि सुनील जाखड़ कहीं बची खुची पार्टी को भी तोड़ न दे। जिससे आज कांग्रेस के हाईकमान ने आज पीएसी कमेटी का गठन कर दिया है।

कांग्रेस हाईकमान की तरफ से पंजाब में पीएसी कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें पंजाब प्रधान राजा वडिंग, प्रताप बाजवा, चरणजीत चन्नी, नवजोत सिद्धू, हरीश चौधरी, अंबिका सोनी, राजिंद्र भट्टल के अलावा कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है। जालंधर के विधायक परगट सिंह को इस कमेटी में शामिल किया गया है।