जालंधर नगर निगम दफ्तर में आज से नहीं होगा काम, जानें क्या है मामला

52
0

जालंधर : जालंधर नगर निगम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार नगर निगम के सभी कर्मचारी आज से हड़ताल पर चले गए हैं। आपको बता दें कि म्युनिसिपल एंप्लॉय यूनियन द्वारा कलम छोड़ हड़ताल की गई है।

कर्मचारियों का कहना है कि प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच की रिकवरी शाखा में प्राइवेट सीए रखे जा रहे हैं। उनका कहना है कि कर्मचारियों के साथ ऐसा कर गलत किया जा रहा है। इसके रोष के चलते वह अनिश्चित काल तक कलम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं।