Breaking : गैंगस्टरों पर NIA की कार्रवाई, पंजाब और हरियाणा के 8 गैंगस्टरों पर रखा गया इनाम

nia-ki-action-on-gangsters

57
0

सूची में शामिल अधिकतर आरोपी विदेश में छिपे हैं। एनआईए ने आरोपियों पर यह इनाम आरसी-38 के तहत घोषित किया है। इन सभी के खिलाफ अगस्त 2022 में केस दर्ज किए गए थे। इस दौरान आठ आरोपियों पर केस दर्ज हुए थे। इनके अलावा कुछ कुछ अज्ञात गैंगस्टरों के खिलाफ भी केस दर्ज किए गए थे। आरोपियों के बारे में फोन या ईमेल के जरिये सूचना दी जा सकती है। ईमेल पर सूचना info.nia@gov.in पर भेजनी होगी। इसके अलावा 01124368800 पर भी सूचना दी जा सकती है।

आरसी-38 में उन लोगों पर आरोप है कि ये दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में देश विरोधी गतिविधियों, टारगेट किलिंग में शामिल थे। इसके साथ इन्होंने वारदातों का प्रचार करने के लिए साइबर स्पेस और सोशल मीडिया का उपयोग भी किया। कई गिरोह जेल से संचालित हो रहे हैं। एनआईए ने इन आठों आतंकियों और गैंगस्टरों की विभिन्न राज्यों में बनाई गई संपत्ति को भी जब्त करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए सभी राज्यों से उनकी संपत्ति का ब्योरा ले लिया गया है, जल्दी ही अदालत में याचिका दायर कर इस बारे में कार्रवाई की जाएगी। पंजाब के करीब 27 गैंगस्टरों की संपत्ति की सूची एनआईए ने मांगी है।