मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल की जलांधर में होने वाली भाजपा की विशाल महारैली को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का लिया जायजा

49
0

 

जलांधर:भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रमों के तहत जलांधर में होने वाली विशाल महारैली को लेकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा नेता साई दास स्कूल पहुँचे।सुशील शर्मा ने बताया कि कल होने वाली रैली में शाम 6 बजे साई दास स्कूल में जनसभा को केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुन मेघवाल,लेह से पार्टी के लोकप्रिय लोकसभा सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल संबोधित करेंगे।उन्होंने कहा कि इसमें मंडल और बूथ स्तर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक रैली को सफल बनायेंगे।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,पूर्व सीपीएस कृष्ण देव भंडारी,ज़िला महामंत्री एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी,वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यक्रम के इंचार्ज मनोज अग्रवाल,पूर्व भाजपा देहाती अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी,ज़िला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा,ज़िला सोशल मीडिया इंचार्ज दिनेश मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।