Breaking: पूर्व कांग्रेस मंत्री Vijay Inder Singla के पटियाला और संगरूर स्थित घर विजिलेंस ने की रेड

breaking-ex-congress-minister-vijay-inder-singh

48
0

संगरूर: संगरूर से बड़ी ख़बर सामने आ रही हैं। जहाँ पर पूर्व शिक्षा मंत्री कांग्रेस विधायक विजय इंदर सिंगला के पटियाला और संगरूर स्थित घर पर विजिलेंस अधिकारियों ने आय से अधिक सम्पति के मामले में रेड की है। जानकारी के अनुसार पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगल के आवास पर सुबह करीब 11 बजे से विजिलेंस अधिकारियों की ओर से छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी के दौरान न तो किसी को घर के अंदर आने दिया जा रहा है और न ही किसी को घर के बाहर निकलने दिया जा रहा है।
सरकार को सिंगला की आय से अधिक संपत्ति का शक है। फिलहाल सिंगला ने अभी तक इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं दी है। विजय इंदर सिंगला पंजाब के 5वें पूर्व मंत्री हैं, जिनकी जांच शुरू की गई है। इससे पहले भारत भूषण आशु, साधू सिंह धर्मसोत, संगत सिंह गिलजीयां और सुंदर शाम अरोड़ा के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। पूर्व लोक निर्माण मंत्री के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी और सारी शिकायतों की जाँच करने के बाद विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच शुरू की।