Chandigarh News: 86.42 प्रतिशत लोगों को अब तक नहीं लग पाई सतर्कता डोज, तीन महीने से खत्म चल रहा स्टॉक

chandigarh-news-86-42-percent-people-still-not

91
0

चंडीगढ़ में कोविड-19 वैक्सीन की डोज खत्म हुए 3 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। अब तक 86.42 प्रतिशत लोगों ने सतर्कता डोज नहीं लगवाई है। यानी कि केवल 13.58 प्रतिशत लोगों ने ही सतर्कता डोज लगवाई है।

चंडीगढ़, शहर में कोविड-19 वैक्सीन की डोज खत्म हुए 3 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। अब तक मात्र 13.58 प्रतिशत लोगों ने ही सतर्कता डोज लगवाई है। 86.42 प्रतिशत लोगों ने अब तक सतर्कता डोज नहीं लगवाई है।

8.43 लाख लोगो मे से अब तक1,14,498 लोगों ने ही सिर्फ सर्तकता डोज लगवाई है। 18 साल से अधिक उम्र के आठ लाख 43 हजार लोगों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज के अलावा सतर्कता डोज लगाने का केंद्र सरकार की तरफ से चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग को टारगेट दिया गया है।

 

3 महीने से वैक्सीन की कमी
टीकाकरण अधिकारी डॉ मंजीत सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्र सरकार से शहर में खत्म पड़े वैक्सीन के स्टाके के लिए आवेदन किया गया है, लेकिन अब तक केंद्र सरकार की ओर से वैक्सीन के स्टाफ को लेकर के कोई जानकारी नहीं दी गई है।

दरअसल, केंद्र सरकार से चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने कोविड वैक्सीन का जो स्टॉक मंगवाया है वह योजना के तहत मांगा गया है। यानी कि इस स्टॉक के लिए प्रशासन की ओर से कोई शुल्क अदा नहीं किया जाएगा। जिसकी वजह से स्टाक के आने में देरी हो रही है।

केंद्र सरकार ने दिए थे निर्देश
जबकि, बीते दिनों केंद्र सरकार की तरफ से निर्देश जारी किए गए थे, जिसमें सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन व सरकार को अधिकार दिया गया था। इसके तहत वे कोविड-19 वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से सीधा संपर्क कर स्टॉक मंगवा सकते हैं, अब जब चंडीगढ़ प्रशासन योजना के तहत निशुल्क स्टॉक मंगवाना चाहता है। जिसकी वजह से शहर में कोविड टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन का स्टाफ उपलब्ध ना होने के चलते लोगों को सतर्कता डोज नहीं लग पा रही हैं।