Breaking: मान कैबिनेट में हुआ तीसरी बार विस्तार, Balkar Singh और Gurmeet Khuddian ने ली मंत्री पद की शपथ

106
0

चंडीगढ़: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने आज बुधवार को पार्टी के दो विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल कर अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। वह पंजाब के अमृतसर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। चंडीगढ़ में विधायक बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुडि़यां को राजभवन में शपथ दिलाई गई। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें शपथ दिलाई। बता दें कि बलकार सिंह जालंधर के करतारपुर से विधायक हैं, जबकि गुरमीत खुड़ियां लंबी सीट से विधायक हैं।