Spouse Visa: पंजाबियों को बड़ा झटका, UK में स्पाउस वीजा पर लगा प्रतिबंध

47
0

चंडीगढ़। Spouse Visa: स्पाउस वीजा पर पढ़ाई के लिए UK जाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल उनको बड़ा झटका लगा है। खबर है कि जो लोग स्पाउस वीजा पर यूके में पढ़ाई करने के लिए जाना चाहते थे अब वह नहीं जा सकते है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पढ़ाई के लिए यूके जाने वाले विद्यार्थी अब अपने जीवन साथी को अपने साथ नहीं जा पाएंगे।

दरअसल, ब्रिटिश सरकार ने जनवरी 2021 में वहां काम करने वालों के लिए कम से कम 25 हजार 600 पाउंड प्रतिवर्ष की आय निर्धारित कर दी थी, लेकिन भारतीय खासकर पंजाब से ऐसे लोग यूके पहुंच गए, जो खेतीबाड़ी के अलावा हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में कम पगार पर काम करने लगे। इससे वहां पर सिस्टम गड़बड़ा गया और यूके में राइट टू वर्क पर असर पड़ने लगा। यूके के मूल निवासी कम पगार पर काम करने के लिए मजबूर होने लगे।

जिसके कारण वहां की सरकार खासा दबाव महसूस कर रही थी। यंहा हम आपको बता दे कि यह नियम इस साल सितंबर में जाने वाले विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगा। अगले साल जनवरी में जो विद्यार्थी यूके जाएंगे उन पर यह नियम लागू होगा। इससे पहले यूके में स्टडी के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को स्पाउस वीजा भी दिया जाता था। पढ़ाई के बाद छात्र और उसके जीवनसाथी को भी दो साल का वर्क वीजा मिलता था।