कंबाइन धो रहे 22 वर्षीय युवक के साथ घटा दर्दनाक हादसा, तड़प-तड़प कर हुई मौत

62
0

चीमा मंडी : गांव सतौज से बेहद दुखद घटना सामने आई है, यहां के एक युवक की करंट लगने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान जोधा सिंह पुत्र करनैल सिंह के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार जोधा और सतनाम सिंह पुत्र सोहन सिंह कंबाइन धो रहे थे।

इस दौरान जब जोधा सिंह ने वहां गिरी हुई बिजली की तार को हटाने के लिए उसे हाथ लगाया तो उसमें जोड़ होने के कारण उसे करंट का बहुत तेज झटका लगा। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि कंबाइन में करंट आने के कारण वहां मौजूद सतनाम सिंह भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल भर्ती करवाया गया।

अस्पताल में भर्ती सतनाम सिंह की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय गुरुद्वारा कमेटी सतौज के प्रधान करनैल सिंह के 22 वर्षीय पुत्र की अचानक हुई मौत से जहां पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं जवान बेटे की मौत से परिवार में भी गमगीन माहौल पाया जा रहा है।