Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा शुरू, पहला जत्था पहुंचा कश्मीर

42
0

श्रीनगर/जम्मू  : वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए 4603 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को कश्मीर घाटी पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कई स्थानों पर पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत किया। यात्रियों को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना किया गया था। यात्रियों के जत्थे का प्रशासन और कश्मीर जाने वाले लोगों ने कुलगाम, अनंतनाग, श्रीनगर और बांदीपुरा जिलों में फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षित यात्रा की कामना की।

उन्होंने कहा, ‘बाबा अमरनाथ जी का आशीर्वाद सभी के जीवन में शांति, खुशी और समृद्धि लाए।’

अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्री 231 वाहनों के काफिले में श्रीनगर पहुंचे। इस दौरान तीर्थयात्रियों खुशी देख रहे थे। यात्रा में साधुओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया है।