लोकसभा चुनाव में AAP के खराब प्रदर्शन पर आप हाईकमान का बड़ा फैसला, जालन्धर पश्चिम उप चुनाव CM मान की बजाए दिल्ली के बड़े नेता की देखरेख में लड़ा जाएगा।

56
0

लोकसभा चुनाव में आप के खराब प्रदर्शन से आप हाईकमान बहुत चिंतित है और आगे ऐसा न हो, इसके उपाय किये जा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दिल्ली में एक सप्ताह पहले केजरीवाल जी के साथ, पाठक जी, राघव चड्डा और एक वरिष्ठ नेता की पंजाब चुनाव में आप के बहुत खराब प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें हर पहलू पर बड़े ही ध्यान से बात चीत की गई। पंजाब में एक सीट पर हो रहे उप चुनाव के प्रचार को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा फैसला किया है। AAP ने जालंधर वेस्ट हलके के उपचुनाव में प्रचार मैनेजमेंट की कमान इस बार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बजाए दिल्ली के एक बड़े नेता को सौंप दी गई है। पार्टी के कैडर को नये सिरे से एक्टिव किया जाए और भगवंत मान को बस फेस के रूप में ही यूज़ किया जाए। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में आम आदमी पार्टी के उपचुनाव प्रचार की कमान न संभालने की स्थिति में चुनाव प्रचार की कमान संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को सौंपी गई है। हालांकि, परंतु आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत के प्रचार का चेहरा भगवंत मान ही होंगे।

जालन्धर पश्चिम चुनाव में 23 वार्ड की चुनाव प्रबंधन 23 मंत्री और विधायक की ड्यूटी लगा दी गई है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान अब शायद आखिरी दौर में प्रचार के लिए जालंधर आएंगे। CM मान से पहले दो सांसद, चार मंत्री और विधायक समेत 23 वरिष्ठ नेता मोहिंदर भगत के लिए प्रचार करने जालंधर आ रहे हैं। पार्टी यह चुनाव हर हाल में जीतना चाहती है। आम आदमी पार्टी ने यह फैसला तब लिया है, जब लोकसभा चुनाव में उसे 13 में से 10 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। और आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में प्रचार की कमान पूरी तरह से मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाथ में थी। लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए तैयार किए गए नारे और प्रचार के प्रबंधन में भी मुख्यमंत्री का नाम जोड़ा गया था। आम आदमी पार्टी को चुनाव में इसका फायदा नहीं मिल सका।
जालंधर वेस्ट के उप चुनाव में चुनाव अभियान का नेतृत्व करने के लिए चुने गए मंत्रियों में कुलदीप धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, डॉ. बलजीत कौर और लाल चंद कटारुचक हैं। इनके अलावा नए चुने गए सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और मालविंदर कंग भी इस टीम का हिस्सा हैं