Punjab सरकार ने किया लंबी छुट्टियों का ऐलान, जानें कौन से काम होंगे और अटकेंगे

punjab-government-did-long-leave

112
0

चंडीगढ़ः अक्टूबर का महीने त्योहारों का हाेने के कारण 11 दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। अगर आपका भी काेई सरकारी काम पड़ा हैं, ताे उसे पहले ही निपटा लें। इस महीने में 5 ताे रविवार ही आ रहे हैं। हालांकि, छुट्टियों की घोषणा कई बार राज्यों की तरफ से अलग-अलग समय पर की जाती है। ताे आइए जानते हैं पंजाब में अक्टूबर के महीने में किस-किस दिन सरकारी छुट्टी रहेंगी।

अक्टूबर में इतने दिन रहेगी सरकारी छुट्टी

1 अक्टूबर: रविवार
2 अक्टूबर: गांधी जयंती
8 अक्टूबर: रविवार
14 अक्टूबर: दूसरा शनिवार
15 अक्टूबर: रविवार
16 अक्टूबर: बन्दा सिंह बहादुर जन्मदिवस
22 अक्टूबर: रविवार
24 अक्टूबर: दशहरा
28 अक्टूबर: चौथा शनिवार
29 अक्टूबर: रविवार
30 अक्टूबर: गुरु पर्व श्री गुरु राम दास साहिब