जालंधर में गैस लीक होने से घर में लगी भीषण आग, जिंदा जला परिवार; दो बच्चों ने तोड़ा दम

gas leak in jalandhar

120
0

जालंधर : जालंधर वेस्ट के अवतार नगर से रविवार रात को बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। बताया जा रहा की गैस सिलैंडर के लीक होने से घर में भीषण आग लग गई तथा सिलेंडर में ब्लास्ट होने से परिवार बुरी तरह से झुलस गया। जिसमें अस्पताल पहुंचने से पहले जिंदा जले 15 साल की लड़की और 12 साल के लड़के की मौत हो गई, वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग सहम से गए हैं तथा इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बारे जानकारी देते अवतार नगर के अक्षय कुमार ने बताया कि गली नंबर 12 में रहने वाले घई परिवार की रसोई में पड़े सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद मकान में भीषण आग लग गई। वहीं घटना दौरान अफरा-तफऱी मच गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है तथा घटना की छानबीन जारी है।