Weather Update: भारी बारिश से नदियों में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, कई जिलों में धारा 144 लागू, CM ने बुलाई आपात बैठक

55
0

नई दिल्ली। Weather Update: लगातार भारी बारिश और पहाड़ी राज्यों में उफान आई नदियों के कारण दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। जिससे दिल्ली में यमुना नदी की जलस्तर 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 207.55 मीटर पर पहुंच गया है। दिल्ली में आखिरी बार यमुना का जलस्तर 1978 में रिकॉर्ड स्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था।

इसके बाद अब 2023 में इसका रिकॉर्ड टूटा है। प्रीत विहार के एसडीएम व बाढ़ के नोडल अफसर राजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। खादर क्षेत्र से लोगों को निकाल लिया गया है। उधर, दिल्ली के जिन इलाकों में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है, वहां एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही अब प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।