दिल्ली में पानी की कटौती: CM केजरीवाल ने अधिकारियों को सेना, NDRF से मदद मांगने को कहा

85
0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी के जलस्तर के कारण राज्य में आई बाढ़ को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने दिल्ली में पानी की कटौती पर कहा कि बाढ़ आने की वजह से यमुना का पानी पंप रूम, मशीन में आ गया है। अगर हम प्लांट को चलाएंगे तो उनमें करंट आएगा। जब तक पानी का स्तर कम नहीं होगा और पानी के स्तर कम होने के 24 घंटे बाद भी हम मशीन नहीं चला सकते क्योंकि मशीनों को सुखाने में भी समय लगेगा।

वहीं उन्होंने कहा कि यमुना नदी के तेज बहाव के कारण इंद्रप्रस्थ जल नियामक में खराबी, 3-4 घंटे में ठीक होने की संभावना है और यह भी बताया कि यमुना नदी का जलस्तर घटने लगा है; दिल्लीवासियों को जल्द राहत मिलेगी।

उधर, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि जिस तरह से यहां काम हो रहा है, हम सफल होंगे। यमुना का बहाव बहुत तेज है। उसे रोकना जरूरी है। यह समय किसी को दोष देने या टिप्पणी करने का समय नहीं है। अभी हमें टीम वर्क करने की जरूरत है। मैं भी बहुत कुछ कह सकता हूं लेकिन अभी इसकी जरूरत नहीं है।

केजरीवाल ने कहा, “यमुना के तेज प्रवाह के कारण रेगुलेटर टूट गया और पानी शहर में घुसने लगा। कर्मचारी कल रात से मरम्मत में लगे हुए हैं और यह 3-4 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है।” उन्होंने कहा कि यमुना का जलस्तर कम होना शुरू हो गया है और लोगों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राजघाट में बाढ़ क्षेत्र में एक नाले के बैकफ्लो के कारण हुई थी।

उफनती हुई यमुना का बाढ़ का पानी शुक्रवार को मध्य दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के प्रवेश द्वार तक पहुंच गया, क्योंकि इंद्रप्रस्थ में दिल्ली सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के नियामक को गुरुवार शाम को नुकसान हुआ। दिल्ली की मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को रेगुलेटर के क्षतिग्रस्त होने के कारण दिल्ली में बाढ़ को रोकने के लिए एनडीआरएफ और सेना से मदद लेने का निर्देश दिया। केजरीवाल ने कहा कि सेना और एनडीआरएफ को शामिल करने से मरम्मत कार्य में तेजी आएगी।