सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, हो गया इतना महंगा, देखें लेटेस्ट रेट

81
0

बिजनेस डेस्कः पिछले दिनों सोने की कीमतों में गिरावट आई थी लेकिन आज दोबारा सोने के दाम बढ़े हैं। सोने की कीमतें उछाल के साथ 72 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है। सुबह से ही सोने में तेजी देखी जा रही है।

क्या हैं गोल्ड के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी मंगलवार को 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना करीब 221 रुपए की तेजी के साथ 71,661 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है। सोने में सुबह से ही तेजी देखी जा रही है। सोना आज सुबह तेजी के साथ खुला है। वहीं 5 अक्टूबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना उछलकर 71,968 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

क्या है चांदी की कीमत

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी शुक्रवार को 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 406 रुपए बढ़कर 89,226 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 5 सितंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 413 रुपए उछलकर 91,245 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है।

सोने के वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.46 फीसदी या 10.60 डॉलर की तेजी के साथ 2,339.60 डॉलर प्रति औंस पर हैं। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 2,324.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच चुके हैं।