सरकार के काम से भारत के प्रति दुनिया की रुचि बदली है : PM Modi

work-of-government-of-india

105
0

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश की जनता द्वारा देश में पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार का चुनाव करने तथा उनकी सरकार के ठोस तथा महत्वाकांक्षी फैसलों पर काम से भारत के बारे में दुनिया की रुचि एवं नजरिया एवं विश्वास बदला और बढ़ा है। मोदी वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद कहा कि अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत विकसित किए जा रहे आधुनिक सुविधाओं वाले ये स्टेशन भारतीय रेल के कायाल्प के प्रयासों को और ऊंचायी पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा,‘‘यह नई ऊर्जा, प्रेरणाओं और संकल्पों के आलोक में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है।’’

मोदी ने कहा,“आज पूरी दुनिया की नज़र भारत पर है। भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदल गया है। …नए भारत में, विकास युवाओं के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त कर रहा है, और युवा देश के विकास को नए पंख दे रहे हैं।” प्रधानमंत्री ने दुनिया में भारत के बढ़ते कद को रेखांकित करते हुए कहा,“ इसके दो प्रमुख कारकों हैं-पहला, भारत की जनता द्वारा एक स्थिर पूर्ण बहुमत वाली सरकार का चुनाव और दूसरा, सरकार ने महत्वाकांक्षी फैसले लिए और लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप उनके विकास के लिए लगातार काम किया।” उनका यह वक्तव्य 2024 के आम चुनाव की दृष्टि के संदर्भ में जनता के लिए एक अपील की दृष्टि से देखा जा सकता है। अगले आम चुनाव के लिए 26 विपक्षी दल एक नए गठबंधन में शामिल हुए हैं और इस तरह अगला चुनाव सत्तारूढ़ राजग गठबंधन और विपक्ष के ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच होने जा रहा है।