देश में सबसे कम जंगल पंजाब में, राउंडग्लास फाउंडेशन ने उठाया जंगलात क्षेत्र को बढ़ाने का बीड़ा

45
0

चंडीगढ़ : राउंडग्लास फाउंडेशन ने अपना नवीनतम माइलस्टोन हासिल कर लिया है। यह था पंजाब में 20 लाख पेड़ लगाना! अपने प्लांट फॉर पंजाब कार्यक्रम के तहत राउंडग्लास फाउंडेशन राज्य में हवा, पानी और मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार लाने के मकसद से 2019 से पेड़ लगा रहा है। वर्ष 2022 के अंत तक तीन वर्षों में 10 लाख पेड़ लगाए गए। फाउंडेशन ने 2023 में 10 लाख पेड़ लगाए और इस प्रकार कुल मिलाकर 20 लाख पेड़ लगाए जा चुके हैं। पंजाब के 1,300 गांवों में लगभग 1,200 मिन्नी फारेस्ट और 432 पार्क बनाए गए हैं। राउंडग्लास का “एक अरब पेड़ लगाने का हमारा साहसिक लक्ष्य है।

भारत राज्य वन रिपोर्ट 2023 के अनुसार, पंजाब राज्य का कुल भौगोलिक क्षेत्र 50,362 वर्ग किमी है, जिसमें से केवल 3.67% को वन आवरण माना जाता है। राउंडग्लास फाउंडेशन ने 930 एकड़ में ज्यादातर पंचायत भूमि पर पेड़ लगाए हैं, इस प्रकार राज्य के लिए एक प्रकार से फेफड़े तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में जैव विविधता को बढ़ाया गया है, मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार किया गया है और जल स्तर में सुधार करने में सहायता की गई है। प्लांट फॉर पंजाब कार्यक्रम प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करने पर केंद्रित है। देसी किस्मों और पेड़ों की प्रजातियों का रोपण किया गया है।

राउंडग्लास फाउंडेशन के लीडर, विशाल चौवला ने कहा, “जब हमने पिछले साल दिसंबर में 10 लाख पेड़ लगाने का आंकड़ा पार किया था, तो हम इस उपलब्धि से उत्साहित थे और हमने 2023 में अन्य 10 लाख पेड़ लगाने के नए लक्ष्य तक पहुंचने का बीड़ा उठाया। टीम ने सराहनीय काम किया है और 2023 के लिए 10 लाख पेड़ों के लक्ष्य को पूरा कर लिया है, जिससे हमें 2023 के अंत तक कुल पेड़ों की संख्या 20 लाख से आगे ले जाने में मदद मिली है। टीम ने मैदानी कार्य पर उल्लेखनीय रूप से काम किया, संसाधन जुटाए, स्थानों की पहचान की, संपर्क किया। स्थानीय समुदायों और पंजाब के युवाओं के सहयोग से, पंचायतों के साथ और ज़मीन तैयार की जा रही है।”

राउंडग्लास फाउंडेशन पंजाब को फिर से हरा-भरा बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह फराह, देसी कीकर, देसी बेरी, रेरू और फुलाई जैसे पेड़ों की विभिन्न देशी प्रजातियों को पुनर्जीवित करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है। इनमें से कई विलुप्त होने के कगार पर हैं। राउंडग्लास फाउंडेशन अपनी नर्सरियों में देशी प्रजातियों की 170 से अधिक किस्मों को उगाता है। अधिक से अधिक पेड़ लगाना, पर्यावरण के लिए आवश्यक हैं क्योंकि पेड़ मिट्टी को बांधते हैं और इसकी जैव विविधता को बढ़ाते हैं, जल चक्र को नियंत्रित करते हैं, क्लाइमेट चेंज को कम करने में मदद करते हैं। वृक्षारोपण गतिविधियों से स्थानीय समुदायों के स्वास्थ्य और आजीविका में भी सुधार होता है।