Punjab का सबसे मंहगा Toll Plaza हुआ फ्री, जानें कब तक रहेगा बिना पैसे दिए टोल से निकलना

55
0

लुधियाना  : नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर आज भारतीय किसान यूनियन के कई संगठनों ने टोल  रेट में की गई बढ़ोतरी के विरोध में धरना लगाकर रोष  प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन  के प्रधान दिलबाग सिंह गिल भारतीय किसान यूनियन दोआबा के प्रधान इंद्रवीर सिंह कादिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आज भारतीय किसान यूनियन के कई संगठनों ने टोल प्लाजा के बड़े हुए रेट के विरोध में  रोष प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया गया है।

PunjabKesari

और ये भी पढ़े

उन्होंने बताया कि जब तक टोल प्लाजा बड़े हुए रेट  में कमी नहीं करता और लोकल पास के रेट को नहीं कम करता तब तक यह टोल फ्री रहेगा  टोल प्लाजा को फ्री करने के बाद वाहन चालक बिना टोल दिए टोल से गुजर रहे हैं।

PunjabKesari