नारनौल के गांव रघुनाथपुरा में नव विवाहिता की हुई बेरहमी से हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

narnaul-k-village-raghunathpur

70
0

नारनौल: जिले के साथ लगते गांव रघुनाथपुरा में एक नव विवाहिता महिला की शनिवार सुबह एक महिला की बेरहमी से हत्या हो गई। आपको बता दें कि, नव विवाहिता की शादी करीब 2 महीने पहले ही हुई थी। वह उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली थी। उसकी शादी राजस्थान के झुंझुनू जिले के नावता गांव में हुई थी। मृतका यहां अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी। हत्या का आरोप पति पर है। महिला की हत्या की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह पति-पत्नी में कुछ विवाद हो गया। इसके चलते संदीप ने खेती-बाड़ी में प्रयोग किए जाने वाले यंत्रों से उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस अभी हत्या के कारणों का पता लगा रही है। वही मौके पर तीनों क्राइम की टीम पहुंचकर जांच में जुट गई थी। गांव रघुनाथपुरा में मर्डर होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई थी। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है।