नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, CM Mann ने सभी को दी बधाई और शुभकामनाएं

newly appointed office bearers

89
0

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के तौर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं और अधिक मेहनत और लगन के साथ जनता के लिए काम करने को कहा।

बता दें कि हाल ही में नियुक्त ‘आप’ प्रदेश इकाई के पदाधिकारी पंजाब अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 1 कार्यकारी अध्यक्ष, 2 महासचिव, 1 युवा अध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष और 5 प्रदेश सचिव ने शपथ ली।