जालंधर रामामंडी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता की हासिल, वाहन चोरी करने वाले दोषियों को किया गिरफ्तार

71
0

जालंधर : पुलिस आयुक्त साहिब जालंधर श्री कुलदीप सिंह चहल, आईपीएस के दिशा निर्देशों और एडीसीपी-1 साहिब जालंधर स. कंवलप्रीत सिंह पीपीएस, एसीपी सेंट्रल साहिब निर्मल सिंह पीपीएसव अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को समय पर मिले निर्देश के अनुसार जालंधर शहर दौरा किया। इसके साथ ही जालंधर में बढ़ रही वाहन चोरियों की घटनाओं के दोषियों को गिरफ्तार किया है।

आईएनएसपी नवदीप सिंह मुख्य अधिकारी रामामंडी थाना जालंधर रामामंडी थाना जालंधर में तैनाती के दौरान वर्ष 2022 से अब तक नशा तस्करी व उसके रोकथाम को लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 113 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 11 मामले व्यावसायिक मात्रा दर्ज किए गए हैं। इन 113 मुकदमों में कुल 173 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी अधिनियम के तहत वर्ष 2022 व 24 के दौरान 22 प्रकरण दर्ज किये गये। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वर्ष 2023 के दौरान कुल 7 प्रकरण दर्ज किये गये हैं तथा 8 अभियुक्तों को दोषसिद्ध किया गया है।वर्ष 2022 के दौरान 21 पी.ओ. तथा वर्ष 2023 के दौरान कुल 17 पी.ओ. गिरफ्तार किया गया।