जालंधर लोकसभा उपचुनाव: 9 बजे तक 5.21% वोटिंग, 100 वर्षीय माता ने भी किया मतदान

60
0

जालंधर लोकसभा सीट के लिए आज मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हो गया है, जिसमें 16 लाख से अधिक मतदाता विभिन्न राजनीतिक दलों समेत 19 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से सायं छह बजे तक जारी रहेगा। आपको बता दें कि सुबह 9 बजे तक 5.21 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस चुनाव में वृद्ध लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। वहीं एक 100 वर्षीय माता ने भी वोट डाला।