जालंधर में CM मान की अहम बैठक, बोले- पार्टी में कोई मतभेद नहीं, अफवाहों से बचें लोग

39
0

जालंधर  : जालंधर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के एक होटल में अहम बैठक की। बैठक में राज्य के कई मंत्री और विधायक शामिल हुए, जिनके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्य मुद्दों पर चर्चा की और भविष्य की रणनीति बनाई। इस बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि लोगों के बीच किन-किन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी ताकि लोग आम आदमी पार्टी को वोट दे सकें।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नेताओं से बातचीत करते हुए कहा कि जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उपचुनाव को लेकर एक मिशन भी लॉन्च किया, जिसे ‘जालंधर पश्चिमी मिशन’ नाम दिया गया। इसके साथ ही होटल हॉल में लगे बैनर पर लिखा था कि ‘आप’ की सरकार बनेगी और ‘आप’ का विधायक बनेगा। मुख्यमंत्री मान ने सभी मंत्रियों से कहा कि सरकार की सभी गतिविधियों को जनता तक पहुंचाया जाए, ताकि आम लोगों को इसका फायदा मिल सके।