Jalandhar के संतोखपुरा में देर रात चली गोलियां, इलाके में मचा हड़कंप

jalandhar-in-santokhpura-late-night

108
0

जालंधर के थाना 8 के अंतगर्त आते संतोखपुरा में देर रात गोलियां चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गोलियां चलने के बाद उक्त पीड़ित परिवार ने खूब हंगामा किया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 2 गोलियों के खोल बरामद किए है। पीड़ित परिवार संतोखपुरा निवासी विषु साहनी और हर्ष साहनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका रिश्तेदार व BMS Fashion का मालिक लक्ष्य वर्मा अपने साथ रूबी और प्रथम सहित 3 से 4 अज्ञात व्यक्तियों को लेकर उनके घर रात करीब डेढ बजे आया और आते ही उसने उनके दरवाजे को तोड़ना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि जिसके बाद पीछे से आए रूबी और लक्ष्य ने पिस्तौल निकाली और गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि घटना के दौरान पहले रूबी पिस्तौल निकालता और उसके बाद लक्ष्य अपनी पिस्तौल निकालकर लोड करता है। इस दौरान सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि वह कैमरे से थोड़ा पीछे जाता है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है। कैमरे में घटना कैद होने के डर से BMS Fashion के मालिक लक्ष्य कैमरे से थोड़ा पीछे जाकर करीब 5 राउंड फायर करता है। इस घटना के बाद BMS Fashion का मालिक साथियों सहित मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि गोलियां चलने के बाद उन्होंने इसकी सूचना संबंधित थाने में दी।

उक्त परिवार ने आरोप लगाए घटना की शिकायत देने के बावजूद पुलिस एक घंटे के बाद पहुंची। वहीं दूसरी तरफ घटना स्थल पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को मौके से 2 खोल बरामद हुए है। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मॉडल टाउन के एसीपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से गोलियां चलाने की शिकायत उन्हें मिल चुकी है। जिसके बाद उनकी टीम मामले की जांच में जुट गई है।

हर्ष साहनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन पर 7 दिन पहले भी हमला हुआ था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि BMS Fashion का मालिक लक्ष्य शराब पीकर अपने साथियों सहित आया था और उनके घर पर ईंट-पत्थरों से हमला किया था। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना 8 की पुलिस को दी थी। उन्होंने कहा कि उस समय पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों का समझौता करवा दिया था। इस घटना को बीते कुछ दिन ही हुए थे कि देर रात फिर BMS Fashion के मालिक लक्ष्य ने साथियों सहित आकर गोलियां चला दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि BMS Fashion के मालिक लक्ष्य को पुलिस का भी कोई डर नहीं है।