देश की सबसे अमीर महिला बीजेपी में हो सकती है शामिल!

57
0

कांग्रेस को लोकसभा चुनावों से पहले एक बड़ा झटका लगा हैं। दरअसल, देश की सबसे अमीर महिला ने कांग्रेस को छोड़ दिया है। हम बात कर रहें है हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल (84)की। सावित्री ने लोकसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही उनके उद्योगपति बेटे नवीन जिंदल भाजपा में शामिल हुए थे। अब ऐसा कहा जा रहा है सावित्री जिंदल भी बेटे की तरह भाजपा में शामिल हो सकती है। सावित्री जिंदल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की। सावित्री जिंदल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ”मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है। हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए व सभी साथियों का, जिन्होंने हमेशा मुझे अपना सहयोग और मान-सम्मान दिया, उनकी सदैव आभारी रहूंगी।” आपको बता दें कि सावित्री देश की सबसे अमीर महिला है।