अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे CM भगवंत मान, परिवार से मुलाकात के बाद करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

48
0

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से AAP के नेता और कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली पहुंच गए हैं। वह अरविंद केजरीवाल के परिवार से मुलाकात के बाद प्रेस वार्ता करेंगे।

वहीं, केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी दलों ने भी विरोध किया है। हालांकि, इन सब के बीच कभी केजरीवाल के गुरु रहे अन्ना हजारे ने ही उन्हें झटका दे दिया है। अन्ना हजारे ने कहा है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी उनके अपने कृत्यों का ही नतीजा है। आइए जानते हैं उन्होंने इस मामले पर और क्या-क्या कहा।

ईडी द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में कहा कि मुझे इस बात दुख हुआ कि अरविंद केजरीवाल, जो मेरे साथ काम करते थे, शराब के खिलाफ आवाज उठाते थे, अब शराब नीतियां बना रहे हैं। लेकिन वो करेंगे क्या क्योंकि सत्ता के सामने कुछ भी नहीं चलता। उनकी गिरफ्तारी अपने ही कर्मों के कारण हुई है। अब कानूनी तौर पर जो आगे होगा सो होगा।