Breaking News: लुधियाना लूटकांड से जुड़ी बड़ी खबर

breaking-news-linked-to-ludhiana-robbery

69
0

लुधियाना : लुधियाना में पिछले दिनों हुई बड़ी लूट की घटना के बाद आज फिर बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। यहां गांधी नगर मार्किट में दिनदहाड़े एक युवक पर गोली चला दी गई। इस घटना में युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे डी.एम.सी.अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार गांधी नगर मार्किट में दोपहर के समय एक्टिवा सवार युवक का कुछ युवक पीछा कर रहे थे। अपनी जान बचाने के लिए एक्टिवा सवार युवक एक दुकान में घुस गया, जिसका पीछा करते आ रहे युवकों ने उसके पेट पर गोली चला दी, इसके बाद उसके सिर तेजधार हथियार से वार कर दिया।

इस घटना में युवक गंभीर घायल हो गया। वहीं आस-पास के लोग जैसे ही इकट्ठे हुए तो हमलावर भाग गए। लोगों ने तुरंत युवक को डी.एम.सी. अस्पताल पहुंचाया। मौके पर डिवीजन नंबर.4 की पुलिस पहुंच चुकी है, जिन्होंने घटनास्थल से एक खोल बरामद कर जांच शुरू कर दी है।