Smart City मिशन अभियान अधीन शुरू किए सभी प्रोजैक्टो में तेजी लाई जाए : Sushil Rinku

58
0
जालंधर: लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सभी परियोजनाओं को समय पर और परिणामोन्मुखी तरीके से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। लोकसभा सदस्य ने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को ऐसी सभी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। सांसद सुशील कुमार रिंकू ने इस योजना अधीन शुरू किए गए सभी परियोजनाओं के बारे आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के डायरैक्टर जीएस ढिल्लों, जालंधर नगर निगम के संयुक्त कमिश्नर पुनीत शर्मा के साथ में विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने इन परियोजनाओं में देरी के लिए अधिकारियों को फटकार लगाई और इन कार्यों को समय पर पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने स्मार्ट रोड (120 फीट) सहित स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के संबंध में फील्ड विजिट भी की। उन्होंने बर्लटन पार्क में स्पोर्ट्स हब साइट,बर्लटन पार्क में भूतल जल परियोजना के यूजीएसआर, पुलिस लाइन जालंधर में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी निरीक्षण किया।

लोकसभा सदस्य ने अधिकारियों से 120 फीट सड़क का निर्माण पूरा करने को कहा, जो लंबे समय से लंबित है। उन्होंने कहा कि यदि सभी प्रोजैक्ट समय पर पूरे हो जाते तो शहर के विकास से जालंधर के लोगों को काफी फायदा होता, लेकिन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में देरी के कारण शहर में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

लोक सभा सांसद ने पुलिस लाइन में बर्लटन पार्क में स्पोर्ट्स हब प्रोजैक्ट, सरफेस वाटर प्रोजैक्ट, आई.सी.सी.सी.की की स्थापना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को इन सभी परियोजनाओं को जल्द से जल्द लागू करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसई रजनीश डोगरा, पंजाब जलापूर्ति और सीवरेज बोर्ड के कार्यकारी इंजीनियर जतिन वासुदेवा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।