Ranbir Kapoor की लिपस्टिक को लेकर अलोचना के बाद आलिया भट्ट ने ट्रोलिंग पर की बात, कहा- ‘ये आपको आगे बढ़ाता है’

ranbir-kapoor's-looseness-about-lipstick

66
0

Alia Bhatt- Ranbir Kapoor रणबीर कपूर हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए थे। आलिया भट्ट ने अपने एक मेकअप हैक वीडियो में बताया कि वो लिपस्टिक लगाने के बाद उसे साफ कर देती हैं क्योंकि ऐसा उनसे रणबीर कपूर करने के लिए कहते हैं। वहीं अब आलिया भट्ट ने ट्रोलिंग और टॉक्सिटी को लेकर बात की है।

नई दिल्ली, आलिया भट्ट के एक वीडियो ने रणबीर कपूर  को ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ा दिया। हाल ही में एक्ट्रेस ने लिपस्टिक हैक का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि रणबीर हमेशा उन्हें लिपस्टिक पोछने के लिए कहते हैं। इसके बाद एक्टर को नेटिजन्स ने टॉक्सिक और कंट्रोलिंग कहा। वहीं, अब आलिया का एक और पोस्ट वायरल हो रहा है।

रणबीर कपूर की ट्रोलिंग के बाद आलिया भट्ट ने अब टॉक्सिटी और ट्रोलिंग से डील करने के तरीके पर बात की। दरअसल, आलिया ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी सेशन किया। इस दौरान उनसे एक यूजर ने पूछा कि वो टॉक्सिटी और क्रिटिसिज्म से बचने का सबसे अच्छा तरीका क्या है ?

 

क्या बोलीं आलिया भट्ट ?
आलिया भट्ट ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, “अच्छी आलोचना आगे बढ़ने का सबसे बढ़िया तरीका है, लेकिन जो शब्द आपको ठेस पहुंचाने के लिए हैं वे आपको केवल तभी तकलीफ पहुंचा सकते हैं जब आप उन्हें ऐसा करने देंगे। जो आपसे दूर है वो आपसे कुछ भी नहीं ले सकता। अपनी जिंदगी को इतने प्यार और कृतज्ञता से भर दें कि नफरत आप तक पहुंच ही ना पाए।”