AAP के सुशील रिंकू ने बनाई 50 हजार वोटों की लीड, जश्न में डूबे कार्यकर्ता

71
0

Result 2023 जालंधर लोकसभा उपचुनाव चुनाव का परिणाम आज घोषित होगा। मतगणना शुरू हो गई है। जालंधर में 10 मई को मतदान हुआ था। यहां मुकाबला काफी नजदीक रहने की उम्मीद है। परिणाम कुछ भी हो लेकिन इसका सभी राजनीतिक पार्टियों पर असर पड़ना तय है।

सुशील कुमार रिंकू को 50,000 वोटों की लीड

जालंधर संसदीय उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है। यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू बढ़त बनाए हुए हैं। उन्होंने 50,000 वोटों की लीड बना ली है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस की करमजीत कौर हैं।

मायूस हो गए नीटू शटरां वाला
नीटू शटरां वाला मोटरसाइकिल पर मिठाई का डब्बा और फूलों का हार लेकर मतगणना केंद्र के बाहर पहुंचे हैं। हालांकि, जब उन्हें पता चला कि वह सबसे पीछे चल रहे हैं तो वह मायूस हो गए। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव प्रचार पर एक लाख रुपये खर्च किए हैं।