Bikram Majithiya ने CM मान पर साधा निशाना, कहा- बाढ़ से निपटने की तैयारी नहीं की अब पानी से फैल रही बीमारियां

bikram-majithiya-saimed-aimed-at-cm-values

59
0

पंजाब में पूर्व विधायक व अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया  ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कार्टून है। बस खाया-पिया और सो गए। पंजाब में बाढ़ ने भारी तबाही  मचाई लेकिन मुख्यमंत्री ने पहले कोई तैयारी नहीं की। बाढ़ से निपटने की तैयारी तो पहले ही होनी चाहिए थी।

अमृतसर, जागरण संवाददाता। अकाली नेता व पूर्व विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कार्टून है। बस खाया-पिया और सो गए। पंजाब में बाढ़ ने भारी तबाही (Punjab Flood) मचाई, लेकिन मुख्यमंत्री ने पहले कोई तैयारी नहीं की।

बाढ़ से निपटने की तैयारी तो पहले ही होनी चाहिए थी। अब पानी की वजह से महामारी फैलने का डर है। इस पर भी सरकार का ध्यान नहीं है। आम आदमी पार्टी की सरकार में सयानापन नहीं है। मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्यपाल के कार्यक्रम जानबूझकर शामिल नहीं हुए।

लगाया गया रक्त दान शिविर
बिक्रम मजीठिया वीरवार को गोलबाग स्थित बलिदानी मदनलाल ढींगरा स्मारक में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बलिदानी ढींगरा का बलिदान दिवस यहां मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं रक्तदान शिविर भी लगाया गया।

Optimized with PageSpeed Ninja