Gurdaspur: गन्ने की फसल की बुआई को लेकर हुआ विवाद, आरोपियों ने फायर की छह गोलियां; दो लोग हुए घायल

gurdaspur-for-sowing-of-sugarcane-crop

65
0

Gurdaspur Crime News गुरदासपुर के गांव निमाने में गन्ने की फसल की बुआई को लेकर हुए विवाद में एक गुट से दूसरे गुट पर गोलियां चला दीं। घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से एक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर जबकि दूसरे को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पीड़ितों ने आरोपितों के घर के पास गन्ने की बुआई कर रखी है।

गुरदासपुर, Gurdaspur Crime News: गुरदासपुर के गांव निमाने में गन्ने की फसल की बुआई को लेकर हुए विवाद में एक गुट से दूसरे गुट पर गोलियां चला दीं। घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से एक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर, जबकि दूसरे को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना काहनूवान पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आरोपियों ने आते ही चलाई गोलियां

गुरिंदरपाल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव निमाने ने बताया कि वह, उसका चाचा गुरमीत सिंह पुत्र मोहन सिंह और सुखदेव सिंह पुत्र गुरमीत सिंह अपनी हवेली में पशुओं को चारा डाल रहे थे। इस दौरान आरोपित गुरदीप सिंह और करनैल सिंह हवेली में पहुंच गए। गुरदीप सिंह ने हाथ में पकड़े पिस्टल से उसे गुरमीत सिंह व सुखदेव सिंह को मार डालने की नियत से गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

मौके से फरार हुए आरोपी

इनमें से एक गोली उसके पेट को छूते हुए निकल गई, जबकि दूसरी गोली उसके चाचा गुरमीत सिंह की छाती के आर-पार हो गई और तीसरी गोली उसकी टांग पर जा लगी। बाकी की तीन गोलियां हवा में ही निकल गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल, जबकि गुरमीत सिंह को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

गन्ने की बुआई का निकाला बदला

उसने बताया कि हमले की वजह यह है कि उन्होंने आरोपितों के घर के पास गन्ने की बुआई कर रखी है। जिसे लेकर आरोपित एतराज जताते थे। मामले के जांच अधिकारी एसआइ सुरजन सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।