पूर्व उपमुख्यमंत्री OP Soni के मामले में ED की एंट्री, विजिलेंस से मांगे सभी संपत्ति रिकॉर्ड

ex-deputy-chief minister-op-soni-k-m

107
0

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी के मामले में अब ईडी की एंट्री हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने पंजाब विजिलेंस को पत्र लिखकर ओपी सोनी से संबंधित सभी संपत्ति रिकॉर्ड मांगे हैं। आपको बता दें कि ओपी सोनी को पिछले महीने पंजाब विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, विजिलेंस अधिकारी फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं।