पंजाब -हिमाचल समेत उत्तर भारत में बारिश का कहर, अब तक 22 लोगों की मौत, हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, देखें

56
0

Weather Update: पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। हिमाचल के मंडी में तेज वर्षा जारी है तो वहीं, हरियाणा द्वारा यमुना में एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा है।

उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। कई राज्यों में बारिश से घरों को नुकसान पहुंचा है, जिससे अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर भारत में कहीं पुल ढह गया है तो कहीं मकान और सड़कें धंस रही हैं। राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है, यहां के पॉश इलाकों तक में बीते दिन हुई भारी बारिश से अब तक पानी सड़कों पर जमा है।

दिल्ली, हिमाचल और पंजाब में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के मंडी में आज भी तेज वर्षा जारी है तो वहीं, हरियाणा द्वारा यमुना में एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर तेजी से खतरे के निशान तक पहुंच रहा है।

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज और 11 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है, इसलिए हमने स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला किया है।