विधानसभा सत्र में कई अहम रेजुलेशन बिल पेश किए गए: मंत्री Harpal Cheema

many-important-in-assembly-session

115
0

चंडीगढ़ : कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आज के सेशन में कई अहम रेजुलेशन बिल विधानसभा में पेश किए गए। मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया विधानसभा में आरडीएफ फंडों का प्रस्ताव लाए। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ है। केंद्र से आग्रह किया है कि जल्द आरडीएफ फंड पंजाब को रिलीज करे।

छठे वित्त कमीशन की रिपोर्ट आज विधानसभा में पेश की गई है। 2021-22 से 2025-26 तक किस तरह पंचायतों को 5 हजार 72 करोड़, नगर पालिका को 5 हजार 76 करोड़ राशि प्रदान की जायेगी।

पंजाब पुलिस एक्ट में संशोधन किया गया है। 7 मेम्बरों की नई कमेटी बनाई गई। डीजीपी का चुनाव कैसे होगा यह कमेटी देखेगी। सिख गुरुद्वारा एक्ट 2023 में बड़ी संशोधन की गई है।