शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, अब मुकरा; पुलिस ने किया मामला दर्ज

58
0

जालंधर में युवक ने शादी करने से इनकार किया तो युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवती का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। युवती का आरोप है कि संतोखपुरा के रहने वाले रजत के साथ वह 2 साल से रिलेशन में थी। शादी का झांसा देकर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह 2 बार प्रेग्नेंट हुई, लेकिन दवाई खिलाकर उसने उसका गर्भ गिरा दिया।

जब उसने रजत पर शादी का दबाब बनाया को तो वह मुकर गया। उसकी मां ने रजत के परिजनों को रिश्ते की बात करने के लिए घर पर बुलाया था। यहां आकर उन्होंने उसके परिवार को उल्टा सीधा बोला और बदसलूकी की। इस बात से परेशान होकर ही उसने ये कदम उठाया है।

युवक बोला- DNA टेस्ट करवाओ फिर करेगा शादी
युवती ने कहा कि उसकी मुलाकात रजत के साथ एक बर्थडे पार्टी में हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों को प्यार हो गया। शादी का झांसा देकर रजत उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। अब जब शादी की बात होने लगी तो उसने कहा कि DNA टेस्ट करवाने के बाद ही वह शादी करेगा।