प्रतापपुरा चौकी में पुलिस कर्मियों की हुई झड़प, ASI घायल

pratappura-chowki-in-puli

58
0

जालंधर : जालंधर के प्रतापपुरा चौकी में पुलिस कर्मियों की झड़प का मामला सामने आया है। थाने में पुलिस कर्मियों की आपसे में कहासुनी हो गई। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि झड़प के दौरान एएसआई अमरजीत सिंह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एएसआई ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह रात को खाना खा रहा था तभी थाने में मौजूद होमगार्ड के साथ बहस हो गई। जिसके बाद होमगार्ड ने पीछे से उसके सिर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि थाना जमशेर में मामला होने के कारण सिविल अस्पताल में कोई शिकायत नहीं की गई।