डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल के साथियों ने हाईकोर्ट का किया रूख, गिरफ्तारी को बताया अवैध

amri-locked-in-dibrugarh-jail

52
0

डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह के साथ बंद उसके साथी अब एक-एक करके हाई कोर्ट की ओर अपना रुख करने लगे हैं। अमृतपाल सिंह के साथी भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके बसंत सिंह और कुलवंत सिंह रायोके ने भी उनके खिलाफ लगाए NSA को अब हाई कोर्ट में चुनौती है।

अमृतसर, : डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह के साथ बंद उसके साथी अब एक-एक करके हाई कोर्ट की ओर अपना रुख करने लगे हैं। अमृतपाल सिंह के साथी भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके, बसंत सिंह और कुलवंत सिंह रायोके ने भी उनके खिलाफ लगाए NSA को अब हाई कोर्ट में चुनौती है। अब आने वाले दिनों में हाई कोर्ट इस मामले में सुनवाई करेगा।

दरअसल, अमृतपाल सिंह के साथ बंद गुरमीत सिंह भुक्कनवाला के बाद अब भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके, कुलवंत सिंह रायोके और बसंत सिंह ने भी अपनी गिरफ्तारी के आदेशों को रद्द करने की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

बता दें कि ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखिया अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी को लेकर 18 मार्च को पंजाब में एक मेगा ऑपरेशन शुरू किया गया था। हालांकि, अमृतलाल सिंह को ऑपरेशन शुरू होने के एक महीने बाद कथित तौर पर 23 अप्रैल को मोगा के रोड़े गांव से गिरफ्तार किया गया था।

18 मार्च को जिस दिन ऑपरेशन शुरू हुआ था, उसी दिन अमृतपाल के कई साथियों को गिरफ्तार कर उन पर एन.एस.ए. लगाकर सभी को आसाम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था, इनमे यह तीनों भी शामिल हैं।