Australia में शादी समारोह से लौट रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 10 लाेगाें की मौत, 25 घायल

returned from wedding-ceremony-in-australia

57
0

कैनबराः ऑस्ट्रेलिया के ग्रेटा शहर में वाइन इलाके में एक बस के पलट जाने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी हैं। सहायक पुलिस आयुक्त ट्रेसी चैपमैन ने बताया कि बस चालक  को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सेसनॉक थाने ले जाया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने चालक के खिलाफ लगाए जाने वाले आरोपों की विस्तृत जानकारी नहीं दी। हालांकि उन्होंने पत्रकारों से कहा, कि ‘ आरोप दर्ज करने के लिए हमारे पास पर्याप्त जानकारी है।’’ सिडनी के उत्तर में ग्रेटा शहर में वाइन कंट्री ड्राइव पर गोल चक्कर पर रात करीब साढ़े 11 बजे के बाद हादसा हुआ। बस में सवार लोग एक शादी समारोह में शिरकत करके लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि 25 लोग हादसे में घायल हुए जिनमें से 21 लोग सोमवार सुबह तक अस्पताल में भर्ती थे। इनमें से एक की हालत गंभीर है। अन्य की हालत स्थिर बतायी जा रही है। बस में सवार अन्य 18 लोग सुरक्षित हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मौके पर पहुंचे बचाव कर्मियों का शुक्रिया अदा किया और पीड़ितों तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। सेस्नॉक के मेयर जय सुवाल ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है।