Breaking : लुधियाना में आंधी आने से गिरी 25 फीट ऊंची दीवार, 1 की मौत, 2 लोग घायल

59
0

लुधियाना : पंजाब में कल मौसम खराब होने की वजह से लुधियाना में बड़ा हादसा हो गया है। बता दें लुधियान में तेज आंधी के कारण 25 फीट ऊंची दीवार गली में गिर गई। दीवार गिरने के कारण दो बिल्डिंगों को नुकसान पहुंचा। एक तीन मंजिला इमारत के बनेरे टूट गए। एक बिल्डिंग का लेंटर टूट गया। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दो लोग घायल हो गए। जिस व्यक्ति की इस हादसे में जान गयी है उसकी पहचान की जा चुकी है। वह संतलाल दास निवासी बिहार का रहने वाला था। घायलों की पहचान मोहम्मद अब्बू सहमा और काशीराम के रूप में हुई है। मृतक लुधियाना में विजय सिंह कॉलोनी में रहता था। वह ESSAN फार्जिन फैक्ट्री में सुपरवाइजर का काम करता था।