Sujanpur प्रशासन ने कराई मेगा मॉक ड्रिल, बताएं आपदा से बचने के उपाय

sujanpur-administration-conducted-mega-mock

58
0

सुजानपुर : भूस्खलन बाढ़ आपदा एवं विपरीत परिस्थिति के दौरान अपना और अपनों का बचाव किस तरह करना है, तमाम बातों को लेकर सुजानपुर प्रशासन द्वारा भूस्खलन और बाढ़ आपदा पर मेगा मॉक ड्रिल अभ्यास करवाया गया। राज्य सरकार एवं प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से पूरे प्रदेश में यह अभ्यास करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके चलते सुजानपुर प्रशासन द्वारा भी यह विशेष मॉक ड्रिल करवाई गई। जिसमें सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने विभाग के कर्मियों सहित इस मॉक ड्रिल में उपस्थित रहे।

राहत एवं बचाव कार्य किस तरह करना है आपदा के समय आपका क्या दायित्व है तमाम बातों को लेकर जानकारी दी गई। बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश भूस्खलन एवं आपदा आकस्मिक बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील है, जिसके चलते भूस्खलन और बाढ़ आपदा पर ये मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान सुजानपुर के साथ लगते गांव जोल पलाही करीब 2 दर्जन लोगों को आपदा से बचाया गया। इस रेस्कयू में 2 लोग डूबने से मर गए, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायल लोगों को तुरंत रोगी बहन की सहायता से सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर में भर्ती करवा कर उनका प्रथम उपचार शुरू करवाया गया, जबकि अन्य मामूली चोट के शिकार हुए लोगों का मौके पर ही ट्रीटमेंट करवा कर घर भेजा गया।

इस मॉक ड्रिल के दौरान विशेष रुप से उप मंडल अधिकारी राकेश शर्मा तहसीलदार अशोक पठानिया खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजकुमार थाना प्रभारी ललित महंत सीडीपीओ कुलदीप चौहान दमकल एवं होमगार्ड विभाग की ओर से चौकी प्रभारी अमित कश्यप कंपनी कमांडर प्रवीण कुमार सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।