Pakistan में सामने से लड़ने की हिम्मत नहीं, नशे के जरिए लड़ रहा Hidden War: Governor Purohit

front-line-of-fighting-in-pakistan

58
0

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मीडिया से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा पाकिस्तान हमसे सीधे नहीं लड़ सकता, इस वजह से वह नशे के जरिए हिडन वार लड़ रहा है। पंजाब में ड्रोन की काफी समस्या है, कार्रवाई की जा रही है लेकिन यह काफी नहीं है। इस अवसर पर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और मुख्य सचिव वीके जंजुआ भी मौजूद थे। आखिर में पंजाब के राज्यपाल ने माना कि मेरे चौथे दौरे से उन्हें इस बात का संतोष है कि सब मिलजुल कर काम कर रहे हैं। जबकि इससे पहले राज्यपाल पहले दौरों से संतुष्ट नहीं थे। सरकार को सीमा क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने को प्राथमिकता देनी चाहिए। यह राष्ट्रीय की सुरक्षा का मामला है। भारत को ड्रग्स और हथियार भेजने में पाकिस्तान सरकार का हाथ है। हमारे बच्चे नशे के आदी हो रहे हैं। भारत ने अभी तक जवाबी कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में पाकिस्तान पर एक-दो सर्जिकल स्ट्राइक होनी चाहिए। पुलिस की भी तारीफ की, पंजाब पुलिस अच्छा काम कर रही है। मैं इस मुद्दे पर लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हूं, हम जरूर जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल के पद की मर्यादा है। किसी का राजनीतिक मकसद हो सकता है। अगर सरकार संविधान के बाहर काम करती है, तो मैं इसका विरोध करूंगा। पाकिस्तान को सबक सिखाया जाना चाहिए। ये मेरे निजी विचार हैं। एक दो सर्जिकल स्ट्राइक होनी चाहिए। पंजाब पुलिस के बर्खास्त एआईजी रंजीत सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। अमृतसर जिले में नशे की गंभीर समस्या है। पंजाब सरकार के राज्यपाल ने अमृतपाल के खिलाफ की गई कार्रवाई की सराहना की। जिस तरह से पुलिस और सरकार ने इस मामले में कार्रवाई की वह सही है। मैं अगले तीन महीनों के बाद फिर से इन जिलों का दौरा करूंगा।