Saharanpur-Beas तथा Hazrat Nizamuddin-Beas के लिए चलेगी अनारक्षित स्पेशल रेल गाड़ियां

saharanpur-beas-and-hazrat-nizamuddin-beas-will-go-for-pomegranates

66
0

रेलवे ने लोगों के सुविधाजनक यात्रा के लिए हज़रत निज़ामुद्दीन-ब्यास तथा सहारनपुर-ब्यास के लिए अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया है। 04039 हज़रत निज़ामुद्दीन-ब्यास अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 29.06.2023 को हज़रत निज़ामुद्दीन से शाम 7:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4.05 बजे ब्यास पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04040 ब्यास- हज़रत निज़ामुद्दीन अनारक्षित स्पेशल दिनाँक 02.07.2023 को ब्यास से रात्रि 9.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4.00 बजे हज़रत निज़ामुद्दीन पहूँचेगी| सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे नई दिल्ली, सब्जी मण्डी, अंबाला कैंट जं०, लुधियाना जं०, तथा जलंधर सिटी स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|

04511 सहारनपुर-ब्यास अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 30.06.2023 को सहारनपुर से रात्रि 08:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 02.15 बजे ब्यास पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04512 ब्यास- सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल दिनाँक 02.07.2023 को ब्यास से साँय 03.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 8.20 बजे सहारनपुर पहूँचेगी| सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला कैंट जं०,लुधियाना जं० तथा जलंधर सिटी स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|

09003 मुंबई सेंट्रल- नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 09.06.2023, 16.06.2023 तथा 23.06.2023 को मुंबई सेंट्रल से साँय 4.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12:30 बजे नई दिल्ली पहूँचेगी | वापसी दिशा में 09004 नई दिल्ली- मुंबई सेंट्रल स्पेशल दिनाँक 10.06.2023, 17.06.2023 तथा 24.06.2023 को नई दिल्ली से दोपहर 2.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11.40 बजे मुंबई सेंट्रल पहूँचेगी| वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा तथा मथुरा ज॰ स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|