पंजाबः SSP दफ्तर में चली गोली, सीनियर कांस्टेबल की मौत

119
0

पंजाब : खन्ना में एस.एस.पी. दफ्तर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दफ्तर में गोली लगने से सीनियर कांस्टेबल की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि डी.एस.पी. सर्विस रिवाल्वर से गोली चली है। मृतक सीनियर कांस्टेबल की पहचान रशपिंदर के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि एस.एस.पी दफ्तर में जब कांस्टेबल रशपिंदर में बैठा था तो वह डी.एस.पी. की रिवाल्वर साफ कर रहा था तो अचानक गोली चल गई जो रशपिंदर को जा लगी। इस दौरान गोली की आवाज सुनकर साथियों ने देखा तो उसकी हालत काफी गंभीर थी जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बता दें कि सीनियर कांस्टेबल रशपिंदर डी.एस.पी. का गनमेन था जो उनके साथ काफी समय से काम कर रहा था।