किसानों ने पंजाब के इस टोल प्लाजा पर लगाए गंभीर आरोप, रखी CBI जांच की मांग

44
0

लुधियाना : देश का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा पिछले कुछ समय से विवादों में घिरा हुआ है। किसानों द्वारा धरना लगा कर लंबे समय से इस टोल को जनता के लिए मुफ्त करवाया गया है। किसान जत्थेबंदियों का कहना है कि इस टोल के दाम कम किए जाने चाहिए। इसके चलते किसानों द्वारा  लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना लगाया गया है।

इस मामले को लेकर किसानों के साथ लुधियाना प्रशासन ने बैठक की थी जो बेनतीजा रही। वहीं अब किसानों ने इस टोल प्लाजा पर धांधली के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मांग की है कि इस टोल की सी.बी.आई. जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही किसानों ने सरकार से अपील की है कि वह उनका साथ दें।