Jalandhar West By Election: जालंधर वेस्ट उपचुनाव के लिए मतदान जारी, लोगों की लगी कतारें

55
0

जालंधर: विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट में उपचुनाव के तहत मतदान जारी है और लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। इस समय विधानसभा क्षेत्र जालंधर वेस्ट सबसे हॉट सीट मानी जा रही है।

PunjabKesari

यहां से आम आदमी पार्टी विधायक शीतल अंगुराल ने लोकसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने उन्हें फिर से उम्मीदवार घोषित किया है, वहीं, आम आदमी पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल के बेटे और पिछले चुनाव में भाजपा से चुनाव लड़ चुके मोहिंदर भगत पर दांव लगाया है। यह सीट इसलिए भी अहम हो गई है क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यहां मकान किराए पर लेकर चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। उनके साथ कई कैबिनेट मंत्रियों ने भी जालंधर वेस्ट में डेरा डाल दिया है। इस बीच, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है, जिन्होंने लोकसभा चुनाव जीता था।

PunjabKesari

बता दें कि ज़िला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि उपचुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी पुख्ता प्रबंध किए है। उन्होंने बताया कि विधानसभा हलका में कुल 171963 वोटरों, जिनमें 89629 पुरुष, 82326 महिला और 08 थर्ड जैंडर वोटर शामिल है, की सुविधा के लिए 181 पोलिंग बूथ बनाए गए है।